नगरीय निकाय चुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, 4 नगर निगम समेत 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, 4 नगर निगम समेत 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

रायपुर, 28 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 4 नगर निगमों समेत 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही संबंधित निकायों में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और जमीनी तैयारियों को गति देने की कवायद शुरू हो गई है। बीजेपी ने निकायवार जिम्मेदारी संगठन के अनुभवी नेताओं को सौंपी है। पार्टी का फोकस स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने पर है।

बीरगांव नगर निगम की कमान सौरभ सिंह को

बीरगांव नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व विधायक सौरभ सिंह को प्रभारी बनाया गया है। विधायक भावना बोहरा और कमल गर्ग को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भिलाई नगर निगम के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी

भिलाई नगर निगम की चुनावी जिम्मेदारी भूपेंद्र सवन्नी को सौंपी गई है। वहीं लक्ष्मी वर्मा और चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।

रिसाली नगर निगम की जिम्मेदारी अनुराग सिंह देव को

रिसाली नगर निगम के लिए अनुराग सिंह देव को प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने श्वेता शर्मा और आसू चंद्रवंशी को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

भिलाई-चरौदा में नीलू शर्मा संभालेंगे मोर्चा

भिलाई-चरौदा नगर निगम के चुनाव की कमान नीलू शर्मा को सौंपी गई है। वहीं मीनल चौबे और सूर्यकांत राठौर सहप्रभारी के रूप में संगठन के साथ समन्वय करेंगे।

निकाय चुनाव के लिए संगठन सक्रिय

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। 15 नगरीय निकायों में प्रभारी-सहप्रभारियों की नियुक्ति को पार्टी की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इन नेताओं के माध्यम से स्थानीय संगठन, कार्यकर्ताओं और संभावित चुनावी रणनीति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तैयारी है। आगामी दिनों में इन निकायों में बैठकों, संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को और गति मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *