
जामगांव आर। मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी अंतर्गत ग्राम भनसूली आर में शुक्रवार को मानस कार्यकर्ता कमल किशोर चंद्राकर के निज निवास पर मानस शक्ति केंद्र के सदस्यों का एकत्रीकरण एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सुंदरकांड के सस्वर एवं संगीतमय पाठ के साथ हुआ। मानस मंडलियों के सदस्यों ने भक्तिभाव के साथ पाठ में सहभागिता निभाई। सुंदरकांड पाठ के उपरांत मानस शक्ति केंद्र के अध्यक्ष भेल कुमार चंद्राकर की अध्यक्षता में आगामी मानस आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को ग्राम धमना में शक्ति केंद्र स्तरीय शरदोत्सव मानस संगोष्ठी आयोजित करने का संकल्प पारित किया गया। आयोजन में अंचल की विभिन्न मानस मंडलियों की सहभागिता रहेगी।
आयोजन के दौरान मानस वक्ता राम राजेश साहू, पिलेश्वर देशमुख एवं ललिता साहू द्वारा मानस की व्याख्या एवं प्रवचन प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही मानस के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आयोजन समिति के सदस्यों, मानस मंडलियों, व्याख्याकारों एवं संगीत साधकों का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक में आगामी त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई तथा संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित सदस्यों ने मानस के प्रचार-प्रसार और सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के लिए निरंतर आयोजन करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर उमाशंकर शुक्ला, ओम प्रकाश वारदे, भूपत दावना, नेवेन्द्र प्रजापति, उत्तम रिगरी, एमन पाटकर, योगेश निर्मलकर, तुकाराम निषाद, पवन चक्रधारी, झामन सोनवानी, शंभु साहू, दौलत देवांगन, ढाल सिंह चंद्राकर, गुलाब सिंह साहू, सत्यवान सोनवानी, मिश्रा चंद्राकर, गोविन्द चंद्राकर सहित रामेष्ट मानस परिवार भनसूली के सदस्य उपस्थित रहे।