मानस दर्शन-जीवन अर्पण’ परिवार का नव दिवसीय ऑनलाइन आयोजन आज से शुरू,मातृशक्ति को समर्पित रहेगा ‘मानस वात्सल्य धाम’

मानस दर्शन-जीवन अर्पण’ परिवार का नव दिवसीय ऑनलाइन आयोजन आज से शुरू,मातृशक्ति को समर्पित रहेगा ‘मानस वात्सल्य धाम’

दुर्ग। मानस दर्शन-जीवन अर्पण परिवार के तत्वावधान में मातृशक्ति को समर्पित नव दिवसीय ऑनलाइन मानस प्रवचन श्रृंखला ‘मानस वात्सल्य धाम’ का शुभारंभ 29 अगस्त से रात्रि 8:15 बजे ऑनलाइन मानस प्रवचन का आयोजन किया जाएगा,कार्यक्रम के प्रथम दिवस सुनीता साहू कथा व्यास के रूप में मानस प्रवचन देंगी। वहीं वेद कुमारी साहू आभासी पटल पर मानस रथ की संवाहिका की भूमिका निभाएंगी।प्रथम दिवस श्रीरामचरितमानस के बालकांड दोहा क्रमांक 204 के प्रसंग पर मानस मंथन होगा।

मानस दर्शन-जीवन अर्पण परिवार के प्रणेता एवं परिकल्पक दीपक गुहा एवं धीवर जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस आध्यात्मिक श्रृंखला में श्रद्धालु ऑनलाइन जुड़कर कथा एवं सत्संग का लाभ ले सकेंगे। मानस दर्शन जीवन अर्पण परिवार ने मानस प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित ऑनलाइन जुड़कर इस नव दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा में सहभागी बनने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *