पाटन में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ 7 नवंबर से,ख्यातिप्राप्त भगवताचार्य पं युवराज पांडेय सुनाएंगे कथा- स्व. मीना कश्यप की पुण्य स्मृति में होगा आयोजन

पाटन में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ 7 नवंबर से,ख्यातिप्राप्त भगवताचार्य पं युवराज पांडेय सुनाएंगे कथा- स्व. मीना कश्यप की पुण्य स्मृति में होगा आयोजन

पाटन। नगर पंचायत पाटन के दशहरा मैदान अखरा में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 7 नवंबर से होने जा रहा है। यह आयोजन नगर पंचायत पाटन के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप द्वारा अपनी पत्नी स्व. मीना कश्यप की पुण्य स्मृति में कराया जा रहा है। कथा का वाचन ख्यातिप्राप्त कथा वाचक आचार्य पं. युवराज पाण्डेय (श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर/देवभोग जिला गरियाबंद) के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से दशहरा मैदान अखरा (पाटन) में संपन्न होगी। कार्यक्रम की शुरुआत 7 नवंबर को वेदी पूजन, कलश यात्रा और गोकर्ण पूजन से होगी। इसके बाद

8 नवंबर को अजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र,

11 नवंबर को बाल लीला, दही लूट, गोवर्धन पूजा, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र,

12 नवंबर को समुद्र मंथन, सूर्यवंश कथा, श्रीकृष्ण जन्म, रुक्मणी विवाह, महारास कथा

और 13 नवंबर को सुदामा चरित्र, चढ़ौत्री, तुलसी वर्षा, गीतादान, हवन पूजन, महाप्रसादी एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

कथा स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं। आज सुबह आयोजक भूपेंद्र कश्यप के साथ सरजू साहू, नीरज सोनी, मनीष देवांगन, डॉ. मुनेंद्र बिसेन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *