तीन दिन तक राममय रहा बेल्हारी, 27वां राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव का श्रद्धापूर्ण समापन

तीन दिन तक राममय रहा बेल्हारी, 27वां राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव का श्रद्धापूर्ण समापन

जामगांव आर। पाटन ब्लॉक के ग्राम बेल्हारी में आयोजित 27वां राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव रविवार देर रात्रि गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। महोत्सव के तृतीय एवं अंतिम दिवस लंका कांड एवं उत्तर कांड के भावपूर्ण प्रसंगों पर दर्जनभर मानस मंडलियों द्वारा सुंदर रामकथा का मंचन किया गया। कथा स्थल पर देर रात तक श्रद्धालु श्रोताओं की भारी उपस्थिति बनी रही और वातावरण राममय हो उठा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र वर्मा, अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर, सरपंच संघ अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला, कांग्रेस नेता किशोर चंद्राकर, ग्राम सरपंच अमित अग्रवाल एवं ग्राम प्रमुख मंजुलाल भारती उपस्थित रहे। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली मानस मंडलियों को मंच से सम्मानित किया।

समारोह में प्रदेश भाजपा मंत्री जीतेन्द्र वर्मा ने कहा कि मानस के आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। बेल्हारी का यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि “राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव ग्रामीण अंचल की आस्था और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत उदाहरण है। मानस मंडलियों ने जिस भाव और समर्पण से प्रस्तुति दी, वह प्रशंसनीय है। संयोजक मनीष चंद्राकर ने कहा 7वां राज्य स्तरीय रामायण मेला महोत्सव सभी श्रद्धालुओं, मानस प्रेमियों और अतिथियों के स्नेह व सहयोग से ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। तीन दिनों तक चली रामकथा ने गांव-गांव से आए श्रोताओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

महोत्सव में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए पुरुष वर्ग में कोटगांव, परसाही, खम्हरिया, बावनलाख, भटगांव तथा महिला वर्ग में बोरेंदा, करेला, छुही, करेली, बालोद सहित छलकनी, कुथरेल, मानपुर, कोंडागांव की मानस मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक मनीष चंद्राकर, अध्यक्ष भूषण चंद्राकर सहित यादमल गोलछा, प्रदीप तोमर, सनत शर्मा, हलधर महमल्ला, मोहित निषाद, इशू बंसोड, संदीप शर्मा, अमित राठी, रामसिंह बंसोड, सुरेश बंछोर, भेन चंद्राकर, रूप सिंह सिन्हा, ताराचंद महतो, बीसहत साहू, अभिषेक सेन, मोहनीश प्रजापति, संतोष लहरे, कुंदन सिन्हा, लूभम बंछोर, भेन चंद्राकर,महेश साहू, अंकित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *