जामगांव आर। दुर्ग जिला भाजपा की कार्यकारिणी में जामगांव आर की पूर्व सरपंच और भाजपा नेत्री शैलेन्द्री मंडावी को जिला मंत्री बनाए जाने पर नगर और क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। गुरुवार को भाजपा जामगांव आर मंडल की ओर से उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा –“पार्टी संगठन लगातार महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ा रहा है। शैलेन्द्री मंडावी जैसी कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता को जिला मंत्री की जिम्मेदारी मिलना संगठन की नारी शक्ति में आस्था का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि वे अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और संघर्षशीलता से पार्टी की रीति-नीति को और मजबूती देंगी।”
जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा –“मुझे जिला मंत्री का दायित्व सौंपकर पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ ही बड़ा दायित्व है। मैं संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करूंगी। इस मौके पर जनपद सभापति रवि सिन्हा, मंडल महामंत्री निर्मल जैन व पुरणेंद्र सिन्हा, नरेश केला, नेतराम निषाद, मनीष चंद्राकर, लुभम बंछोर, दीपांशु महमल्ला, रामसिंह बंसोड़, परमेश्वर चक्रधारी, हलधर महमल्ला, नरोत्तम निषाद, भेन चंद्राकर, कनक साहू, अभिषेक सेन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।