CG Dry Day: जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को शराब की बिक्री पर रोक, दुकान से लेकर बार तक सब बंद

CG Dry Day: जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को शराब की बिक्री पर रोक, दुकान से लेकर बार तक सब बंद

रायपुर, 03 सितंबर 2026। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर को शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है। शुष्क दिवस के दौरान प्रदेशभर में शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके चलते प्रदेश की सभी शराब दुकानें, बार, होटल-बार, क्लब तथा शराब की बिक्री अथवा परोसने वाले अन्य लाइसेंसी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आबकारी विभाग एवं प्रशासन द्वारा शुष्क दिवस के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निगरानी रखी जाएगी।
अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रहेगी नजर
जन्माष्टमी के दौरान अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री को लेकर भी प्रशासन एवं संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
CM साय ने की श्रद्धा और सद्भाव से पर्व मनाने की अपील
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, सात्विकता और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्व के दौरान शांति, भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *