कांग्रेस संगठन में बदलाव, मोहन साहू बने पाटन ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश ठाकुर को जामगांव (आर) में पुनः जिम्मेदारी

कांग्रेस संगठन में बदलाव, मोहन साहू बने पाटन ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश ठाकुर को जामगांव (आर) में पुनः जिम्मेदारी

पाटन। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी नेतृत्व द्वारा ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं। इसके तहत मोहन साहू को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन का नया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं संगठन में उनके अनुभव और कार्यकुशलता पर भरोसा जताते हुए राजेश ठाकुर को लगातार दूसरी बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) का अध्यक्ष बनाया गया है।

इन नियुक्तियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *