“आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी रिफार्म” विषय पर भाजपा मंडल जामगांव आर की कार्यशाला सम्पन्न,मण्डल प्रभारी हर्षा ने कहा- आत्मनिर्भरता ही भारत का स्वाभिमान

जामगांव आर। प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार “आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी रिफार्म” विषय पर भाजपा मंडल जामगांव आर द्वारा जैन भवन में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की प्रभारी हर्षा लोकमणी चंद्राकर (उपाध्यक्ष, जिला भाजपा दुर्ग) रहीं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शैलेन्द्री मंडावी (मंत्री, जिला भाजपा), कमलेश साहू (अध्यक्ष, भाजपा मंडल जामगांव आर), लालेश्वर साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रामकुमार चंद्राकर (जनपद सदस्य), नेतराम निषाद (कोषाध्यक्ष, प्रदेश मछुवारा प्रकोष्ठ), नरेश केला (अध्यक्ष, शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर), कन्हैया लाल साहू (पूर्व सरपंच) एवं माधुरी निषाद (सरपंच ) मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के पितृ पुरुषों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। स्वागत भाषण में मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर अग्रसर है और आज देश आर्थिक रूप से सशक्त बन रहा है।

मुख्य वक्ता हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का स्वाभिमान तभी सुरक्षित रहेगा जब हम आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में “वोकल फॉर लोकल” का विचार जन-जन तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों, कुटीर उद्योगों और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना आत्मनिर्भर भारत का मूल आधार है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल सह संयोजक यशवंत यादव ने किया।।इस अवसर पर बेनीराम साहू, अरुण चंद्राकर, आसकरण जैन, गुमान साहू, देवानंद देवांगन, मेघनाथ सागरवंशी, अभिषेक सेन, हर्ष साहू, दिनेश कुमार, चंद्रिका चंद्राकर, दुर्गेश यादव, नरोत्तम साहू, लुभम बंछोर, मेघनाथ साहू (कार्यालय मंत्री), देवेन्द्र साहू, परमेश्वर साहू, तीरथ पटेल, सोहन लाल, खूबलाल, डेसाहब,दुर्गेश कुमार, संतु साहू, दयालु राम, दुर्गेश यादव, भरत लाल, महेश साहू, सोनसाय साहू, तथा चेतन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

◆ जीएसटी सुधार से कर प्रणाली सरल हुआ-नरेश केला

जीएसटी रिफार्म के मण्डल संयोजक नरेश केला ने बताया कि जीएसटी सुधारों ने देश की कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाया है। पहले जहां व्यापारियों को अनेक करों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब एकीकृत जीएसटी प्रणाली ने भ्रष्टाचार कम कर राजस्व बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने “डिजिटल इंडिया” के लक्ष्य को और मजबूती प्रदान की है। पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक नीति नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *