सोमनाथ आक्रमण सहस्त्राब्दी स्मृति में भाजपा जामगांव आर मंडल ने किया ओंकार मंत्र जाप !कौहेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा सनातन स्वर

सोमनाथ आक्रमण सहस्त्राब्दी स्मृति में भाजपा जामगांव आर मंडल ने किया ओंकार मंत्र जाप !कौहेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा सनातन स्वर

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक के आह्वान पर सोमनाथ मंदिर आक्रमण की सहस्त्राब्दी स्मृति में भाजपा मंडल जामगांव आर द्वारा ग्राम कौही स्थित कौहेश्वर महादेव मंदिर में सामूहिक ओंकार मंत्र जाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश साहू, मंडल महामंत्री श्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, प्राधिकृत अध्यक्ष श्री योगेश्वर साहू, डॉ. राजेश बंछोर, ग्राम कौही की सरपंच श्रीमती लीना साहू, सरपंच श्रीमती प्रियलता महिपाल, सरपंच श्री यशवंत साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त यशवंत यदु, लुभम बंछोर, जिनेश जैन, हर्ष साहू, देवेंद्र साहू, गुमान साहू, प्रवीण वर्मा, सुरेश साहू, संतोष साहू, जितेन्द्र धुरंधर, कुवेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *