सांसद विजय बघेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, पुत्र सौरभ बघेल के विवाह का न्यौता दिया

सांसद विजय बघेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, पुत्र सौरभ बघेल के विवाह का न्यौता दिया

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने गुरुवार को अपने परिवार सहित भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान श्री बघेल ने महामहिम को अपने पुत्र सौरभ बघेल के विवाह का आमंत्रण पत्र भेंट कर उन्हें विवाह समारोह में सादर आमंत्रित किया।

भेंट के दौरान सांसद विजय बघेल और महामहिम राष्ट्रपति के बीच राष्ट्रहित एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई। श्री बघेल ने इस अवसर पर दुर्ग की जनता की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *