जामगांव आर। दक्षिण पाटन का ग्राम निपानी आज गर्व और उत्साह से सराबोर रहा, जब गांव के युवा निलेश सिन्हा पिता – देवनारायण सिन्हा का अग्निवीर थल सेना में चयन उपरांत प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम आगमन पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। देशभक्ति गीतों, जयघोषों और तिरंगे की शान के साथ निलेश का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य रूप से रवि सिन्हा (सभापति, जनपद पंचायत पाटन), राजेश ठाकुर (सरपंच, ग्राम पंचायत निपानी), खोमन सिन्हा (पूर्व युवा मंच अध्यक्ष, कलार समाज पाटन मंडल), हरीश सिन्हा (कोषाध्यक्ष, ग्राम समाज) तथा कंवल सिन्हा, पवन सिन्हा, नीलमणि सिन्हा, जयप्रकाश सिन्हा सहित अनेक विशिष्टजनों ने समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी क्रम में भीषम सिन्हा, टिकेंद्र सिन्हा, सोनिया सिन्हा, दुष्यंत सिन्हा, रमेश साहू, कालिम खान, खम्मन ठाकुर, महेश साहू, रामनारायण, तखत सिन्हा, ऐश्वर्य ठाकुर (कोटवार), गजेंद्र सिन्हा, सालिक साहू (सुपेला) सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। निलेश के मित्रगण—रामेश्वर बंजारे, डाकेश्वर ठाकुर, नितेश यादव, मोहित सारथी, गुलशन सोनकर, गुलशन यादव, दानेश्वर नेताम, चूरामन यादव, मुकेश यादव—ने भी शामिल होकर अपने साथी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। इसके अलावा निलेश के दादा–दादी कमला सिन्हा (पूर्व सरपंच) एवं कंवल सिन्हा, तथा चाचा डॉ. रेखराम सिन्हा (पूर्व पाटन मंडल कलार समाज कोषाध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
ग्रामवासियों ने अग्निवीर निलेश सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य और देशसेवा के उनके संकल्प पर हर्ष व्यक्त करते हुए मंगलकामनाएँ दीं। गाँव में देशभक्ति और सम्मान की गूंज देर तक बनी रही।