शुक्लाडीह में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन

शुक्लाडीह में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन

जामगांव आर । दक्षिण पाटन के ग्राम शुक्लाडीह (किकिरमेटा) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विविध खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति एवं समस्त ग्रामवासियों शुक्लाडीह के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है।
आयोजन के तहत पुरुष एवं महिला वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में मटका फोड़, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, गोला फेंक सहित अन्य खेल शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन समिति के अनुसार पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹501 से ₹1001 तक, जबकि द्वितीय पुरस्कार ₹301 से ₹501 तक रखे गए हैं।

महिला वर्ग में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा आयोजन समिति द्वारा निःशुल्क फुगड़ी प्रतियोगिता भी कराई जाएगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹500 तथा द्वितीय पुरस्कार ₹300 रखा गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद, संरक्षक द्वय जोधी राम निषाद, तुका राम निषाद ने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *