रानीतराई । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) के संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि “संगठन सर्वोपरि है, कांग्रेस सभी वर्गों की लड़ाई लड़ रही है। वोट चोर, गद्दी छोड़ का नारा बुलंद करें, क्योंकि आज संविधान खतरे में है। केंद्र और राज्य की ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है, किसान, मजदूर, कर्मचारी, अधिकारी, व्यापारी, आदिवासी और महिलाएं कुशासन का दंश झेल रहे हैं।”उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता आम जनता की समस्याओं, सुख-दुख और मुद्दों को प्राथमिकता दें और एकजुट होकर संघर्ष करें।
बैठक में पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू ने संगठन की एकता बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि प्रत्येक मुद्दे पर गंभीरता से लड़ाई लड़नी होगी।
जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संगठन सृजन की विधिवत जानकारी दी। जामगांव (आर) ब्लॉक प्रभारी अशोक साहू ने कहा कि हमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करना है तथा वरिष्ठ, युवा और महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करनी है।
बैठक में आशीष वर्मा, अशोक साहू,कौशल चंद्राकर,राजेश ठाकुर,भेष आठे,सोहन जोशी,छोटू बघेल,नोमिन ठाकुर सदस्य जिप,अजय साहू,दिनेश साहू,राजाराम गहिरवार, उमाकांत चंद्राकर,सत्यनारायण टिकरिहा,रूपचंद साहू,कपूर साहू,संतोष पटेल,भेदप्रकाश वर्मा,भविष्य जैन,ईश्वर शर्मा,हेमू सोनकर,मूलचंद साहू,सीताराम ठाकुर,नारद साहू,सतीश वर्मा,कमलेश नेताम,देवकुमार निषाद,लुल्ली चक्रधारी,देवेंद्र गेडाम,कल्याण भारती,भोज रघुवंशी,पुलस्त्य साहू,गणेश साहू,रामनाथ साहू,रेवा साहू,डेविड चंद्राकर,चतुर साहू,चंद्रभान साहू,तेजराम सिन्हा,डा ईश्वर निषाद,सागर सिन्हा,सीता सिन्हा,द्रोपदी साहू,परमानंद साहू,छबील साहू,मन्नू साहू,शिवकुमार साहू,नीलकंठ साहू,विष्णु वर्मा,मनीष वर्मा,मनोज वर्मा,रूपराम कोसे,अशोक रिंगवानी,यादवराम सेन,प्रेमलाल साहू,सुमित विश्वकर्मा,वीर देशलहरे,हितेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।