तुलसी जयंती आयोजन की समीक्षा व आय-व्यय पर होगी मंथन बैठक, 6 सितंबर को मानस भवन पाटन में जुटेंगे संघ के पदाधिकारी

तुलसी जयंती आयोजन की समीक्षा व आय-व्यय पर होगी मंथन बैठक, 6 सितंबर को मानस भवन पाटन में जुटेंगे संघ के पदाधिकारी


पाटन। तहसील मानस संघ पाटन, जिला दुर्ग द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह के आयोजन की समीक्षा एवं आय-व्यय की जानकारी को लेकर संघ की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में तहसील क्षेत्र के मानस संघ के पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों के पदाधिकारी, मानस पथिक एवं मानस मंडलियों के सदस्य शामिल होंगे।

तहसील मानस संघ के अध्यक्ष टीकाराम साहू के अनुसार बैठक 6 सितंबर, रविवार को सुबह 11:30 बजे मान। बैठक में ग्राम बटंग में आयोजित तहसील स्तरीय श्री तुलसीदास जयंती समारोह के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही विशाल तहसील स्तरीय गोस्वामी श्री तुलसीदास जयंती समारोह के आयोजन की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। संघ ने सभी पदाधिकारियों, मानस पथिकों एवं मानस मंडलियों से समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। तहसील मानस संघ पाटन के सचिव मुरलीदास वैष्णव, हितेंद्र कुमार साहू एवं कोषाध्यक्ष भुनेश्वर मंडावी ने संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *