“मानस की एक-एक चौपाई महामंत्र है…” बोरीगारका में श्री रामकथा के चौथे दिन पं. युवराज पांडेय की ज्ञानवाणी, आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

“मानस की एक-एक चौपाई महामंत्र है…” बोरीगारका में श्री रामकथा के चौथे दिन पं. युवराज पांडेय की ज्ञानवाणी, आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

दुर्ग। धर्म ज्योति सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में ग्राम बोरीगारका में आयोजित सात दिवसीय भव्य संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पं. युवराज पांडेय (अमलीपदर, जिला गरियाबंद) ने श्रीरामचरितमानस के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन के मूल्यों, कर्म, गुरु और भक्ति का संदेश दिया। कथा व्यास पं. युवराज पांडेय ने कहा कि श्रीरामचरितमानस की एक-एक चौपाई महामंत्र है। मानस हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि सभी सुखों के खजाने श्रीराम हैं और वे राष्ट्र मंगल के लिए अवतरित हुए। भगवान श्रीराम के चरित्र में त्याग, मर्यादा, कर्म और लोककल्याण का संदेश निहित है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण को समझना सहज नहीं है। भगवान श्रीकृष्ण ने युद्धभूमि में भी अर्जुन को गीता का उपदेश देकर कर्म और धर्म का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि मन की गति सबसे तेज होती है, इसलिए मन को नियंत्रित कर भगवान को ज्ञानमयी दृष्टि से देखने की आवश्यकता है।

पं. पांडेय ने कहा कि निर्गुण और सगुण में कोई वास्तविक भेद नहीं है। इस विषय को लेकर विवाद करना उचित नहीं है। जीवन में बार-बार प्रयास करते हुए कर्म पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने गुरु की महत्ता बताते हुए कहा कि गुरु ही हमारे जीवन के अंधकार को दूर करते हैं। इसलिए गुरु का चयन भी सोच-समझकर करना चाहिए। वास्तविक संत का जीवन में आगमन हो जाए तो मनुष्य का जीवन कृतार्थ हो जाता है।
उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस जीवन के साथ-साथ योग्य राजनीति की शिक्षा भी देती है। रामचरितमानस में भगवान श्रीराम के चरित्र के माध्यम से नेतृत्व, मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और लोककल्याण के आदर्श प्रस्तुत किए गए हैं। कथा के दौरान उन्होंने हनुमान जी की भक्ति एवं श्रीराम कथा से उनके संबंध का वर्णन करते हुए कहा कि जहां भी श्रीराम कथा होती है, वहां हनुमान जी की उपस्थिति मानी जाती है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से जय श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे लगाए।

कथा के चौथे दिन पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, प्रीतपाल बेलचंदन, जितेंद्र कुमार साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जनपद सदस्य कमलेश गजपाल, डॉ. चुम्मन यादव, रमेश गजपाल, सरस्वती साहू, आनंदा राम यादव, प्रहलाद, किशोर साहू, नीलमणि, मुकेश राकेश साहू, रोहित कुमार साहू, केसर साहू, रामेश्वरी गायकवाड़, दिवाकर गायकवाड़, योगिता साहू, भूषण साहू, खोलेश्वरी साहू, सुखीत साहू, तुलेश्वरी, राधिका योगिता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के पाटन विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं पत्रकार वेद प्रकाश वर्मा सहित हजारों श्रोताओं ने कथा का श्रवण किया। कथा के मुख्य जजमान कमलेश गजपाल एवं श्रीमती तालेश्वरी गजपाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *