वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास की जयंती पर चीचा में गूंजा सतनाम संदेश, गुरु खुशवंत साहेब ने शिक्षा, अनुशासन और नशामुक्त जीवन का किया आह्वान, सांसद विजय बोले—समानता और भाईचारा ही सच्ची श्रद्धांजलि

वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास की जयंती पर चीचा में गूंजा सतनाम संदेश, गुरु खुशवंत साहेब ने शिक्षा, अनुशासन और नशामुक्त जीवन का किया आह्वान, सांसद विजय बोले—समानता और भाईचारा ही सच्ची श्रद्धांजलि

पाटन । पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत चीचा, जिला दुर्ग में वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की जयंती के अवसर पर जैतखाम उद्घाटन एवं पंथी मिलन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब, कैबिनेट मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में साजा विधायक ईश्वर साहू, तेलघानी विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष पवन शर्मा, भाजपा बोरी मंडल की उपाध्यक्ष प्रीति देवांगन, भाजपा बोरी मंडल अध्यक्ष बिरबल पटेल, तहसील सतनामी बोरी अध्यक्ष सतीश बंजारे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब द्वारा बाबा बालक दास जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने जैतखाम पर सफेद ध्वज फहराया। समारोह में सत्य के झंझकार पंथी नृत्य दल ग्राम चीचा, पल्टू राम बघेल शेरगढ़ एवं बालकदास अखाड़ा पार्टी ने आकर्षक पंथी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में पुरेन्द्र साहू, कृष्णा पटेल, सूरज देशमुख, निलाभर साहू, राहुल उमारे, नरसिंग यादव, हरिशंकर यादव, दिनेश साहू, प्रभुराम उमरे, मुकेश सिन्हा, संजय कश्यप, परमेश्वर पटेल, खिलावन साहू, प्रदीप सिन्हा, तेखन साहू, हेमनारायण वर्मा, राम भगत पटेल, पुरेन्द्र पटेल, नकुल साहू, राजेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

समाज के महापुरुषों की जयंती मनाना गर्व की बात—जितेन्द्र साहू

तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जिन महापुरुषों की समाज पूजा करता है, उनकी जयंती सभी मिलकर मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी गौरवशाली परंपरा और महापुरुषों के विचारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
वहीं विधायक ईश्वर साहू ने क्षेत्र में विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए 5 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क, स्कूल, डोम शेड, सीसी रोड एवं नाली निर्माण सहित क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

समानता और भाईचारे को मजबूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि—विजय बघेल

सांसद विजय बघेल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी और गुरु बालक दास जी ने छुआछूत एवं सामाजिक भेदभाव के खिलाफ समाज को नई दिशा दी। आज समाज के लोग एक साथ बैठकर उनके विचारों और आदर्शों का स्मरण कर रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना तथा समाज में समानता, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने जैतखाम निर्माण में ज्ञानदास चतुर्वेदी सहित समाज के अनेक लोगों के सहयोग की सराहना की।

राजा गुरु बालक दास समाज के आन-बान और सम्मान के प्रतीक—गुरु खुशवंत साहेब

मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि राजा गुरु बालक दास जी समाज के आन-बान और सम्मान के प्रतीक तथा न्याय दिलाने वाले महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी एवं गुरु बालक दास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और समाज को एकजुट एवं संगठित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, अनुशासन, सदाचार और नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खान-पान एवं मदिरापान जैसी बुराइयों से दूर रहकर सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।गुरु खुशवंत साहेब ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गिरौदपुरी धाम, सतनाम मार्ग और भंडारपुरी सहित समाज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *