
जामगांव-आर। महंत पोसुदास शासकीय हाई स्कूल सुरपा में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष प्रमोद जैन सदस्यों के साथ विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सविता सतपथी, श्रीमती सरोज देवांगन, श्रीमती सरिता झा, श्री राजेंद्र वर्मा, रविन्द्र बघेल, श्री लोमश साहू एवं श्री झामन निर्मलकर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रमुख आधार हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एसएमसी सदस्यों एवं विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।