“संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725वीं जयंती पर जामगांव आर में भव्य आयोजन – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा “संगठित समाज ही दिला सकता है अधिकार…

जामगांव आर । पाटन ब्लॉक के जामगांव आर में सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 725वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस ब्लॉक स्तरीय आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी समाज की रीढ़ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार है, और ये लक्ष्य संगठित समाज के माध्यम से ही प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ बेटों को भी उच्च शिक्षा देना आवश्यक है, तभी एक सभ्य और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

◆ सेन जी महाराज सभी समाजों के आदर्श’: कल्पना साहू

जयंती महोत्सव में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने सेन जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल सेन समाज के ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श हैं। भाजपा नेता लालेश्वर साहू ने कहा कि सेन जी महाराज की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को संगठित, शिक्षित तथा सशक्त बनाने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी समाज छोटा या बड़ा नहीं होता, और नाई समाज के बिना किसी भी कार्य की पूर्णता संभव नहीं है।

कार्यक्रम में पूर्व जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू,भाजपा दक्षिण पाटन मंडल के अध्यक्ष कमलेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर,भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर,उमाकांत चन्द्राकर, भेष आठे,सरपंच रुपेन्द्र शुक्ला,उपसरपंच मुकेश साहू,नरेश केला सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी समारोह में उपस्थित थे। इस अवसर पर सेन समाज द्वारा सामाजिक प्रतिभाओं,पत्रकारों, प्रतिभाशाली बच्चों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में नरेश श्रीवास (ब्लॉक अध्यक्ष सेन समाज पाटन), भुवनलाल कौशिक (प्रांतीय सचिव), रामजी कौशिक, राजेंद्र श्रीवास, सुमन कौशिक, तुलसीराम सेन, नारद सेन, मोरध्वज सेन सहित पाटन ब्लॉक के हजारों महिला-पुरुष, युवा व बच्चे शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *