पाटन। तहसील मानस संघ पाटन एवं मानस शक्ति केंद्र सेलुद के संयुक्त तत्वावधान में “वाल्मीकि वचनामृत मानस संगोष्ठी 2025” का भव्य आयोजन आगामी 12 अक्टूबर को करसा (घुघुवा) बाजार चौक में किया जा रहा है। यह आयोजन वाल्मीकि वचनामृत मानस महोत्सव के रूप में दिनभर चलेगा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु, कथा प्रेमी और भजन मंडलियाँ भाग लेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण के साथ प्रातः 10 बजे किशन हिरवानी(अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ), टीआर साहू(अध्यक्ष तहसील मानस संघ,मेहत्तर वर्मा(जिला अध्यक्ष मानस संघ ) समाजसेवी संतोष साहू, ललिता साहू,अर्जुन साहू,दामनी साहू के आतिथ्य में होगा ।
संगोष्ठी में श्री रामचरितमानस के प्रमुख प्रसंगों पर व्याख्यान, सामूहिक पाठ, संगीतमय भजन, और प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे। मानस वक्ता रामनारायण वर्मा अरसनारा,रामराजेश साहू अहिवारा,आरती साहू सोरम,और अन्य विद्वान वक्ता श्री हरिनारायण साहू, ललिता साहू मतवारी मानस के प्रसंगों पर व्याख्यान देंगे । विशेष आकर्षण चेतन देवांगन कृत पंडवानी की संगीतमय प्रस्तुति होगी ।
समापन समारोह में सचिव संघ अध्यक्ष महेन्द्र साहू,दुर्वाशा साहू,कार्तिक राम साहू,अशोक साहू,रूखमणी साहू,दीपक साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में होगा । कार्यक्रम में मंच संचालन एवं व्यवस्थापक हितेंद्र साहू,पुनेश्वर साहू एवं चितरंजन साहू को दायित्व दिया गया है । मानस शक्ति केंद्र सेलुद के अध्यक्ष परमानंद साहू ने संगोष्ठी में क्षेत्र के ग्रामीणों, भक्तों और श्रद्धालुओं से अधिकाधिक सहभागिता का आग्रह किया है।