जामगांव आर। भाजपा जामगांव आर मंडल की नवघोषित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मंडल गठन में दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर नव-निर्वाचित मंडल पदाधिकारी सांसद निवास सेक्टर-5 एवं पूर्व मंत्री रमशिला साहू व पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू तथा जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के निवास पर पहुँचकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, सांसद विजय बघेल एवं जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक की सहमति से जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में ग्राम रानीतराई के पूर्व सरपंच निर्मल जैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्णेन्द्र सिन्हा को महामंत्री, गुमान साहू को उपाध्यक्ष गायत्री यादव को मंत्री, अरुण चंद्राकर को कोषाध्यक्ष, तथा अन्य सदस्यों की जिम्मेदारी दी गई।
इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता लालेश्वर साहू, धनराज साहू, नरेश केला, निर्मल जैन, गायत्री यादव, झरना साहू, अशोक शर्मा, बेनीराम साहू, यशवंत यादव, हर्ष साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पार्टी के निर्देशों का पालन कर संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।