पाटन नगर में आवासीय सपनों को मिली मंजूरी: 41 हितग्राहियों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत भवन स्वीकृति पत्र

पाटन। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नगर पंचायत पाटन में लंबे समय से प्रतीक्षित हितग्राहियों को आज बड़ी सौगात मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले द्वारा वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के 41 पात्र हितग्राहियों को भवन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, जिससे उनके आवास निर्माण के सपनों को पंख लग गए हैं।

यह योजना छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार द्वारा स्वीकृत 18 लाख आवासों के अंतर्गत पाटन नगर के लिए भी स्वीकृत की गई है। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन के सीएमओ हेमंत वर्मा, इंजीनियर अर्जुन निर्मल, उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति केवल देवांगन, सभापति जितेन्द्र निर्मलकर, पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन, पार्षद अन्नपूर्णा पटेल, योजना के आर्किटेक्ट वासुदेव देवांगन और किशोर वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भाले ने कहा कि यह योजना गरीबों को पक्का मकान देने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। भवन स्वीकृति पत्र मिलते ही हितग्राही अब जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *