आगेसरा में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का वार्षिक महासभा अधिवेशन सम्पन्न, एकता व विकास का लिया संकल्प

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के आगेसरा (बटरेल) मेंआदिवासी ध्रुव गोंड समाज सुरपा परिक्षेत्र द्वारा आयोजित वार्षिक महासभा अधिवेशन 2026 आज गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे कलश यात्रा, पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. संतराम कोंडाम (अध्यक्ष, पटेल राज आदिवासी समाज) एवं अध्यक्षता कर रहे मा. राजेश ठाकुर (संरक्षक, पटेल राज आदिवासी समाज, सरपंच संघ) सहित विशिष्ट अतिथियों कमलेश नेताम, सोमनारायण नेताम, गुलाब सिंह, मोती लाल नेताम, सुखराम ठाकुर, अमर राम ठाकुर, टिपेश्वर ठाकुर, रोशन लाल ठाकुर, सेवकराम साहू, लक्ष्मण साहू, सरजू राम साहू, संतोषराम पटेल, केदार राम सोनी, सूरज राम साहू, पुराणराम निषाद, जगताराम कुमार एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज के संरक्षक राजेश ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है। वहीं संतराम कोंडाम ने समाज की एकता और संस्कृति को मजबूत करने पर बल देते हुए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज के आधार स्तंभों—रामसुमेर ठाकुर (धौराभाठा), दुर्गल सिंह (भाठागांव), बरनसिंह पटेल (कोहका), जानराम ठाकुर (देवगांव), मोहन लाल नेताम (बोरई) एवं अमर राम ठाकुर (बटरेल)—का विशेष सम्मान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें संरक्षक रतलु राम कलाम, अध्यक्ष अभय राम ठाकुर, उपाध्यक्ष मैत्री ठाकुर, सचिव केशव राम ठाकुर, महामंत्री सुखराम ठाकुर एवं मंच संचालक अनिल ठाकुर (शिक्षक) प्रमुख रूप से शामिल रहे। महिला प्रभाग में अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रीमति चमेली ठाकुर एवं सदस्य श्रीमति हरिदेवी बाई ठाकुर, श्रीमति धनेश्वरी ठाकुर की सक्रिय भागीदारी रही। वहीं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर सहित रघेलाल ठाकुर, राकेश ठाकुर, दिलीप राम ठाकुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *