लॉन्ग ड्राइव पर शाहरुख के गानों संग दिखे भूपेश बघेल, सोशल मिडिया में वायरल हुआ पूर्व मुख्यमंत्री का अंदाज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक अलग और अनोखा अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आमतौर पर राजनीतिक मंचों और सार्वजनिक सभाओं में गंभीर और मजबूत छवि के लिए पहचाने जाने वाले भूपेश बघेल इस वीडियो में बिल्कुल अलग रूप में नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में वे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लोकप्रिय गानों को सुनते हुए लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके गांव कुरुदडीह का है। जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल अपने गांव बढ़ौना की पारंपरिक रस्म में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव की सड़कों पर कार चलाते हुए उनका यह सहज और खुशमिजाज अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो में भूपेश बघेल सड़क किनारे शांत माहौल में गाड़ी चलाते नजर आते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान और बेफिक्र भाव उनके आम और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। यह दृश्य उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों को खासा पसंद आ रहा है।
लोगों ने की सादगी और सहजता की तारीफ
सोशल मीडिया पर लोग भूपेश बघेल के इस अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह वीडियो उनकी सरल सोच और इंसानियत को दर्शाता है। राजनीति की व्यस्तता और गंभीरता के बीच इस तरह का निजी और सादा पल लोगों को उनसे और जोड़ रहा है। समर्थकों का कहना है कि राजनीतिक जीवन में गंभीर भूमिका निभाने के साथ-साथ निजी जीवन में सहज और सामान्य बने रहना ही भूपेश बघेल की सबसे बड़ी ताकत है। यह वीडियो उनके व्यक्तित्व के इसी संतुलन को दर्शाता है।
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो यह संदेश भी देता है कि भूपेश बघेल न केवल एक अनुभवी राजनेता हैं, बल्कि आम जीवन में भी वे बेहद सरल और जमीन से जुड़े इंसान हैं। फिलहाल उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *