सीएम विष्णु देव साय का बड़ा निर्णय: 100 से बढ़ाकर 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, भाजपा मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने बताया जनता के लिए बड़ा राहत कदम

सीएम विष्णु देव साय का बड़ा निर्णय: 100 से बढ़ाकर 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, भाजपा मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने बताया जनता के लिए बड़ा राहत कदम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए बिजली बिल में बड़ी छूट की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की मुफ्त बिजली योजना का दायरा बढ़ाते हुए 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट प्रति माह करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी मासिक आर्थिक बोझ में महत्वपूर्ण कमी आएगी। भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने मुख्यमंत्री के इस कदम का स्वागत करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय ने जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह ऐतिहासिक घोषणा की है, जिससे गरीब, मध्यमवर्ग और ग्रामीण परिवारों को बड़ी आर्थिक सहायता मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने, उपभोक्ताओं के बोझ को कम करने और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना न केवल घर-घर रोशनी बनाए रखेगी, बल्कि यह जनकल्याणकारी शासन की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। श्री वर्मा ने इसे छत्तीसगढ़ की करोड़ों जनता के लिए “उपहार और राहत का बड़ा कदम” बताते हुए कहा कि ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में ऊर्जा की उपलब्धता और भी आसान होगी। इस फैसले को लेकर उपभोक्ताओं में भी खुशी की लहर है और इसे जीवन-यापन में वास्तविक सहूलियत देने वाला निर्णय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *