राजिम कुंभ मेला में श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात: रायपुर–राजिम के बीच दो मेमू कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें 1 से 15 फरवरी तक चलेंगी

रायपुर। राजिम कुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने रायपुर–राजिम रेलखंड पर दो मेमू कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष रेल सेवा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक संचालित की जाएगी, जिससे कुंभ मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को तेज, किफायती और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से रायपुर और राजिम के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इससे न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा होगी।

गाड़ी संख्या 08755/08756 रायपुर–राजिम–रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल की समय-सारणी:

गाड़ी संख्या 08755 रायपुर स्टेशन से सुबह 11.55 बजे प्रस्थान कर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सी.बी.डी (पीएच), 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर, 12.57 बजे मानिक चौरी होते हुए 13.20 बजे राजिम पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 08756 राजिम से दोपहर 14.00 बजे रवाना होकर 14.07 बजे मानिक चौरी, 14.14 बजे अभनपुर, 14.22 बजे केंद्री, 14.31 बजे सी.बी.डी (पीएच), 14.43 बजे मंदिर हसौद होते हुए 15.30 बजे रायपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08757/08758 रायपुर–राजिम–रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल की समय-सारणी:

गाड़ी संख्या 08757 रायपुर से 14.30 बजे रवाना होकर 14.48 बजे मंदिर हसौद, 14.49 बजे सी.बी.डी (पीएच), 15.09 बजे केंद्री, 15.23 बजे अभनपुर, 15.31 बजे मानिक चौरी होते हुए 16.00 बजे राजिम पहुंचेगी।वहीं गाड़ी संख्या 08758 राजिम से रात्रि 20.30 बजे चलकर 20.37 बजे मानिक चौरी, 20.44 बजे अभनपुर, 20.52 बजे केंद्री, 21.00 बजे सी.बी.डी (पीएच), 21.12 बजे मंदिर हसौद होते हुए 22.00 बजे रायपुर पहुंचेगी। रेलवे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं और राजिम कुंभ मेला के पावन अवसर पर इस विशेष रेल सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *