दुर्ग: भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय जलाराम वाटिका, पुलगांव में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।
मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक गजेंद्र यादव, ललित चंद्राकर, पूर्व विधायक सावला राम डाहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग महापौर अलका वाघमर, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, चन्द्रिका चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष उषा टावरी, राजेंद्र पाध्ये, दिलीप साहू सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और आने वाले चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।
कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज पांडेय ने कहा, “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, और आपकी सक्रियता ही परिवर्तन की नींव है।सांसद विजय बघेल ने कहा, “दुर्ग की जनता विकास और सुशासन के लिए भाजपा पर विश्वास करती है। हमें मिलकर इस विश्वास को और मजबूत करना है।” जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह साबित किया कि संगठन की जड़ें जमीनी स्तर तक मजबूत हैं।