अमलेश्वर मंडल में संगठनात्मक बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक का भव्य स्वागत : संगठन सशक्तिकरण का आह्वान…


दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत पाटन विधानसभा के अमलेश्वर मंडल में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अपने उद्बोधन में श्री कौशिक ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश में विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जो जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उनका लाभ आम जनमानस तक पहुँचाना ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का मुख्य दायित्व है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच मजबूत कड़ी बनकर जनता तक विकास के कार्यों को पहुँचाया जाए। बैठक में संगठनात्मक दृष्टि से आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई, अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बघेल, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज सोनी, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी श्री रजनीश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश चंद्राकर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री नितेश साहू, लोकमणि चंद्राकर, हर्षा चंद्राकर, श्री शुभम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल, पूर्व पार्षद अरुण सिंह, रितेश शर्मा, विनय महोबिया, टेकन सिन्हा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *