जामगांव आर । भारतीय जनता पार्टी, जामगांव आर मंडल जिला दुर्ग की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक की सहमति से की गई। मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार साहू ने नए दायित्वों के साथ 45 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। घोषित कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, चार मंत्री, कोषाध्यक्ष, आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी समेत विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
घोषित कार्यकारिणी में गुमान साहू,शैलेन्द्री मंडावी,तीरथ पटेल उपाध्यक्ष, पुर्णेन्द्र सिन्हा एवं निर्मल जैन महामंत्री, अरुण चंद्राकर कोषाध्यक्ष,शेष नारायण साहू सह कोषाध्यक्ष,संतोष निषाद,लीना साहू,यशवंत यादव,गायत्री यादव मंत्री बनाये गए वहीं महेश साहू मीडिया प्रभारी ,सहप्रभारी लोकेश साहू कार्यालय मंत्री मेघनाथ सागरवंशी,सह कार्या मंत्री लोकेश साहू,सोशल मीडिया प्रभारी लुभम बंछोर,सहप्रभारी हर्ष साहू,आई टी सेल प्रभारी अंगेश्वर साहू,सह प्रभारी ललित धनकर नियुक्त किये गए है ।
इसके अतिरिक्त 45 सदस्यीय कार्यसमिति में मुकेश साहू,जिनेश जैन, उपासना साहू, रोहित साहू, अशोक शर्मा, अरविंद साहू सहित कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,लालेश्वर साहू, जिपंस कल्पना साहू,कमलेश वर्मा,रामकुमार चन्द्राकर, खेमलाल देशलहरे,भास्कर वर्मा,रवि सिन्हा को रखा गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जागेश्वर शुक्ला,नेतराम निशाद, रूपसिंह सिन्हा,भगवान सिंह चन्द्राकर, मनीष चन्द्राकर, आसकरण जैन,राजेश बंछोर,नरेश केला,कामता साहू,बेनीराम साहू,प्रमोद जैन,योगेशवर साहू सहित 20 वरिष्ठ नेताओं को स्थान मिला है।
मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक ने भी नवगठित टीम को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।