भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेन्द्र ने हजारों समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन,पाटन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विकास और सुशासन का दिया संदेश

भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेन्द्र ने हजारों समर्थकों के साथ दाखिल किया नामांकन,पाटन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विकास और सुशासन का दिया संदेश

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र साहू ने सोमवार को भव्य शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के अंतिम दिन निकाली गई विशाल रैली में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने क्षेत्र की राजनीति में नया उत्साह भर दिया।
रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला और पुरुष मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर भाजपा के प्रति अपना समर्थन और विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह उपचुनाव केवल राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि पाटन को विकास, सुशासन और जनसेवा के नए मार्ग पर आगे बढ़ाने का संकल्प है। नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सुरेंद्र साहू ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने इसे पाटन में “कांग्रेस मुक्त अभियान” की मजबूत शुरुआत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से घर-घर जनसंपर्क कर अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों के दम पर पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *