“गांव-गांव पहुंच रहे BJP कार्यकर्त्ता : ‘गांव चलो घर चलो अभियान’ के जरिए जामगांव आर क्षेत्र में योजनाओं का लिया फीड बैक ”

जामगांव आर। प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के द्वितीय चरण में “गांव चलो घर चलो अभियान” के तहत भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा क्षेत्र के ग्राम असोगा, कौही, बोरेन्दा और रानीतराई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गावों में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के घरो तक पहुंचकर शासन की योजनाओं का फीड बैक लिया।इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विशेष रूप से महतारी वंदन योजना के अंतर्गत केवाईसी प्रक्रिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, जी राम जी योजना और नल-जल योजना जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्रामीणों को उनका लाभ दिलाना है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जामगांव आर कमलेश साहू, तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा सहित युवा मोर्चा अध्यक्ष लभम बंछोऱ, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कौशल जंगीर ,ऐसी मोर्चा अध्यक्ष गंगाराम जोसी ,गुमान साहू मंडल उपाध्यक्ष , कोवेंद्र साहू हेमंत निर्मलकर , छावेंद्र अंगारे, रमेश टंडन , लीना साहू , सुरेश साहू ,योगेश्वर साहू , संतोष साहू, सोहन साहू , मुकेश साहू, नारद पाल, ईश्वर यादव , पुराणिक साहू , यसवंत साहू , कामेश निर्मलकर , रमेश साहू , पुरुषोतम साहू , पितेश साहू , अश्वनी साहू ,आकाश यादव,महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *