ब्लॉक स्तरीय सेन जयंती समारोह 20 मई को जामगांव आर में, सांसद बघेल और विधायक रिकेश होंगे शामिल…

पाटन। सेन समाज पाटन की ओंर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लॉक स्तरीय सेन जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इस बार यह आयोजन पाटन ब्लॉक के जामगांव आर इकाई में 20 मई को संपन्न होगा, जहां संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725वीं जयंती मनाई जाएगी। समाज के नारद सेन ने बताया कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं वैशालीनगर (भिलाई) विधायक रिकेश सेन उपस्थित रहेंगे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने आयोजन में सम्मिलित होने की स्वीकृति प्रदान की है। कार्यक्रम के समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे ।

ब्लॉक अध्यक्ष सहित समस्त इकाई अध्यक्षों ने क्षेत्र के समस्त सेन बंधुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संत सेन महाराज के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *