ब्रेकिंग न्यूज़ : खारुन नदी पुल पर कोयले से भरे ट्रक में लगी भयंकर आग — फायर ब्रिगेड की सूझबूझ से टली बड़ी त्रासदी!

ब्रेकिंग न्यूज़ : खारुन नदी पुल पर कोयले से भरे ट्रक में लगी भयंकर आग — फायर ब्रिगेड की सूझबूझ से टली बड़ी त्रासदी!

दुर्ग / कुम्हारी। गुरुवार सुबह कुम्हारी खारुन नदी पुल पर एक कोयले से भरे ट्रक (CG.10.BH.9459) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रक का केबिन और कोयला पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना सुबह करीब 9:55 बजे की है जब ट्रक दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची कुम्हारी पुलिस और अग्निशमन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक टैंकर पानी का उपयोग कर आग बुझाई और आसपास के वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रोककर बड़ी जनहानि होने से बचाया।

सूचना मिलते ही फायर दलप्रभारी घनश्याम यादव के नेतृत्व में फायर कर्मी रामनाथ कुर्रे, टिकेंद्र साहू, संतोष साहू और जितेंद्र वर्मा ने मुस्तैदी से कार्रवाई की। उनकी त्वरित कार्यवाही से न सिर्फ ट्रक की आग नियंत्रित हुई, बल्कि पुल पर बड़े हादसे की संभावना टल गई। पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है और ट्रक चालक से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *