शहीद के परिजनों के संग मनाई दीपावली — जामगांव (आर) पुलिस ने दी शुभकामनाएं, मिठाई व सम्मान भेंट किया

शहीद के परिजनों के संग मनाई दीपावली — जामगांव (आर) पुलिस ने दी शुभकामनाएं, मिठाई व सम्मान भेंट किया

जामगांव आर। दीपावली के पावन अवसर पर जामगांव (आर) पुलिस ने एक प्रेरक पहल करते हुए ग्राम गब्दी के शहीद थानसिंह ठाकुर के परिवार से मुलाकात की और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार, थाना प्रभारी जामगांव (आर) एफ आर लहरे ने शहीद परिवार को मिठाई और फल भेंट कर उनके प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर शहीद के परिवारजनों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया और उनके बलिदान को नमन करते हुए समाज में अमर योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में गांव के पूर्व सरपंच श्री टिकेंद्र साहू एवं वरिष्ठ नागरिक श्री तुलाराम ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद थानसिंह ठाकुर के शौर्य और त्याग को स्मरण करते हुए उनके परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *