पाटन। छत्तीसगढ़ में पहली बार एक ही मंच पर पावरलिफ्टिंग, पंजा कुश्ती और बॉडी बिल्डिंग जैसे तीन बड़े खेलों का संगम देखने को मिला,पावर स्पोर्ट्स फेस्टिवल ऑफ छत्तीसगढ़ 2025 का आयोजन पावर जिम, सेक्टर-6 भिलाई में 14 से 16 नवंबर तक किया गया, प्रतियोगिता का संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सूरज (बाबे भाई) के मार्गदर्शन में हुआ। इस भव्य आयोजन में पुरुष एवं महिला वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में प्रतियोगिताएं हुई । पूरे राज्य से तकरीबन 500 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और ऑफिशियल इसमें हिस्सा लिया। आयोजन समिति के अनुसार यह पहली बार है जब राज्य के इतिहास में तीनों स्पर्धाओं को एक मंच पर आयोजित किया गया। उद्घाटन दिवस पर खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी फिटनेस और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पावर बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पाटन ब्लॉक के ग्राम चारभाठा निवासी छबिलाल निषाद ने दुसरा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित हुए। श्री की उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल हैं। उनके चयन पर सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद, पूर्व सरपंच मोहिनी चेतन साहू सहित अंचल के नागरिकों ने बधाई दी हैं।