छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 में संस्कार पब्लिक स्कूल की शानदार सफलता : विद्यार्थियों ने रचा उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान…

पाटन । गायत्री शक्तिपीठ परिसर आमालोरी में संचालित पब्लिक स्कूल ने छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया इतिहास रच दिया है। 10वीं और 12वीं दोनों वर्गों में विद्यार्थियों ने शानदार अंकों के साथ सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

घोषित परिणामों के अनुसार, 10वीं कक्षा के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में प्रथम स्थान आराधना (94.16%) ने प्राप्त किया, जबकि पूर्वी यादव (92.66%) द्वितीय और कुमकुम वर्मा (91.83%) तृतीय स्थान पर रहीं। इनके अलावा श्रद्धा यादव (90.66%) और भविष्य कुमार (88.50%) ने भी 90% के करीब अंक अर्जित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

मुख्य विषयों में विशेष प्रदर्शन करने वालों में आराधना ने गणित में 98 और सामाजिक विज्ञान में 97 अंक, पूर्वी यादव ने गणित में 95 और सामाजिक विज्ञान में 96 अंक, कुमकुम वर्मा ने विज्ञान में 96 और गणित में 97 अंक, श्रद्धा यादव ने गणित और हिंदी दोनों में 97 अंक, तथा भविष्य कुमार ने गणित में 98 और संस्कृत में 91 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा पियूष सेन, राघवेंद्र कुमार और सिमरन साहू ने 75% से अधिक अंक अर्जित कर सभी विषयों में डिस्टिंक्शन हासिल की। 12वीं कक्षा में रिद्धि साहू ने 75.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जिज्ञासा और राहुल देवांगन ने भी प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित कर विद्यालय की उपलब्धियों में अपना योगदान दिया।

विद्यालय की प्राचार्या अर्चना शुक्ला और प्रबंधक समिति ने विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का फल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता को और ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *