सीएम साय आज 4 बजे पाटन हेलीपैड पर उतरेंगे, सोनपुर में स्व. मोहन कुम्हार को देंगे श्रद्धांजलि…

पाटन। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार और समाधान शिविर के व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री श्री साय आज मंगलवार को पाटन के दौरे पर रहेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री साय दोपहर 4 बजे अखरा भाठा हेलीपैड, पाटन पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम सोनपुर जाएंगे। सोनपुर में वे स्वर्गीय मोहन कुम्हार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री वापस पाटन होते हुए रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर पहुंचकर वे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित नगर प्रशासन और विकास विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

One thought on “सीएम साय आज 4 बजे पाटन हेलीपैड पर उतरेंगे, सोनपुर में स्व. मोहन कुम्हार को देंगे श्रद्धांजलि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *