जामगांव आर। ग्राम पंचायत खोला (बासीन) में आज संविधान दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम की मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव और ग्राम विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में सरपंच पुष्पलता पिंटू जांगड़े, उपसरपंच लक्ष्मण कोठारी, पंचायत सचिव नरेश राजपूत सहित पंचायत के पंचगण—देवेश्वरी कोसरे, तारणी भारती, सोहदरा ठाकुर, हेमिन डहरे, लोकेश्वरी साहू, टीकाराम साहू, मनीष डहरे, लतेल ठाकुर, कामेश डहरे, अश्वनी पांडे और चंद्रमणि यादव उपस्थित रहे।
मितानिनों में तुलेश्वरी महेश्वरी, पूर्णिमा जांगड़े, गोमती डहरे, सविता डहरे, आशाबाई और धर्मिन साहू का सम्मान किया गया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी चंद्राकर और ममता चंद्राकर को भी स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं में उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। ग्राम के अनेक ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए और संविधान दिवस के महत्व को दोहराते हुए महिला व बाल स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रसर इन कार्यकर्ताओं की सराहना की।