
YC न्यूज़ डेस्क।देश के पांच राज्यों—Assam, West Bengal, Tamil Nadu, Kerala और Puducherry—में आज 4 मई को होने वाली मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। Election Commission of India ने सभी काउंटिंग सेंटर्स पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। चुनाव आयोग के अनुसार, काउंटिंग सेंटर्स में प्रवेश के लिए मल्टी-लेयर वेरिफिकेशन सिस्टम अपनाया जाएगा। पहले और दूसरे स्तर पर पहचान पत्र (ID कार्ड) की मैन्युअल जांच की जाएगी, जबकि तीसरे और अंतिम स्तर पर QR कोड स्कैनिंग के बाद ही किसी को अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। आयोग ने बताया कि QR कोड युक्त विशेष ID कार्ड केवल अधिकृत व्यक्तियों को जारी किए गए हैं। इनमें रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, काउंटिंग स्टाफ, तकनीकी स्टाफ, उम्मीदवार और उनके अधिकृत चुनाव एजेंट शामिल हैं।
चुनाव आयोग का कहना है कि यह व्यवस्था मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनधिकृत प्रवेश को रोका जा सके। मतगणना को लेकर सभी राज्यों में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और हर स्तर पर निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।