शरबत विवाद में कूदे दिग्विजय सिंह, बाबा रामदेव पर केस दर्ज करने की मांग


YC न्यूज़ डेस्क / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ‘रूहअफजा शरबत विवाद’ को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए हैं। सिंह ने बाबा रामदेव पर ‘हेट स्पीच’ फैलाने का आरोप लगाते हुए भोपाल पुलिस को आवेदन दिया है। उन्होंने मांग की है कि रामदेव पर मामला दर्ज किया जाए। यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस को बताया कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के रामदेव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अपने गुलाब शरबत का प्रचार करते हुए कहते हैं कि एक अन्य ब्रांड का शरबत मस्जिद और मदरसे बनवाने में मदद करता है, जबकि पतंजलि का शरबत पीने से गुरुकुल बनते हैं। उन्होंने इसे ‘शरबत जिहाद’ करार दिया है।

सिंह ने कहा कि यह बयान न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि समाज में नफरत और वैमनस्य फैलाने का भी प्रयास है। उन्होंने बाबा रामदेव पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196(1)(क), 299 एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *