जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल के तत्वावधान में वीबी जीरामजी अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन भनसूली विश्राम गृह में किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला भाजपा दुर्ग के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक रहे। उन्होंने मनरेगा के संशोधित अधिनियम वीबी जीरामजी पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास और श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस योजना की विशेषताओं और लाभों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री कौशिक ने कहा कि वीबी जीरामजी के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित किये जायेंगे, संयोजक गिरीश साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की इस नवीन जनकल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यशाला को जिला भाजपा दुर्ग के महामंत्री दिलीप साहू, , सह संयोजक लालेश्वर साहू, मन की बात के संयोजक लोकमणि चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री निर्मल जैन तथा आभार प्रदर्शन जनपद पंचायत पाटन के सभापति रवि सिन्हा ने किया। इस अवसर पर शैलेन्द्री मंडावी मंत्री जिला भाजपा दुर्ग,दीप्ती चंद्राकर अध्यक्ष महिला मोर्च, कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष, कल्पना साहू सभापति जि पं दुर्ग,कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद ,रामकुमार चंद्राकर जनपद सदस्य,धनराज साहू सदस्य प्रदेश किसान मोर्चा ,भगवान सिंह चंद्राकर अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति जामगांव आर ,बेनी राम साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति निपानी ,योगेश्वर साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति रानीतराई,राजेश बंछोर अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति भरर,रूप सिंह सिन्हा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बेल्हारी,पूर्णेन्द्र सिन्हा,लुभम बंछोर,प्रवीण वर्मा,गुमान साहू,यशवंत यदु,गायत्री यादव, लीना साहू,माधुरी निषाद,प्रियलता महिपाल,अरुण चंद्राकर,मैंघनाथ सागरवंशी,अंगेश्वर साहू,यशवंत साहू,तिरथ पटेल, हर्ष साहू,दीपक साहू,लोकेश साहू,संजू साहू,अभिषेक सेन,मुकेश साहू,सीता राम साहू,लोमश बंजारे,संतु साहू,राधे श्याम चंद्राकर,रेवा राम साहू ,भरत साहू,कमलेश यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।