दुर्ग। भाजपा के संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर सिकोला पटरीपार मंडल में शनिवार को बैठक एवं दौरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक गजेंद्र यादव और दुर्ग महापौर अल्का बाघमार ने भाग लिया। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है। मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सांसद विजय बघेल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हम सबका कर्तव्य है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें।”