दुर्ग में “संकल्प से सिद्धि” जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी, दुर्ग जिला द्वारा “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री खूबचंद पारख उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक रखा।श्री पारख ने कहा, “पिछली सरकारों की तुलना में मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। देश को ‘विकसित भारत’ की ओर ले जाने की दिशा में अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं।

दुर्ग ग्रामीण विधायकललित चंद्राकर ने कहा, “यह कार्यशाला केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि पार्टी के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।कार्यक्रम संयोजक व निवर्तमान अध्यक्ष श्री जीतेंद्र वर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला आगामी चुनावों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे कार्यकर्ताओं को प्रेरणा व मार्गदर्शन मिलेगा।

कार्यक्रम में विधायक साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, डॉ. बालमुकुंद देवांगन, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, उषा टावरी, प्रीतपाल बेलचंदन सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष साजन जोसफ ने संचालन किया, वहीं कार्यक्रम की सह संयोजिका सुश्री सरिता मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में भारी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी, प्रकोष्ठ प्रमुख, मोर्चा संयोजक, मंडल अध्यक्षगण, एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *