बेल्हारी सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा में आय-व्यय से लेकर धान खरीदी पंजीयन तक हुई चर्चा

बेल्हारी सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा में आय-व्यय से लेकर धान खरीदी पंजीयन तक हुई चर्चा


कृषकों को एग्री स्टैक आईडी, ईआरपी और ई-केवाईसी की दी जानकारी, उपस्थित सदस्यों का किया गया आधार ई-केवाईसी

जामगांव आर। सेवा सहकारी समिति मर्यादित बेल्हारी में गुरुवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में समिति के आय-व्यय, व्यापार में वृद्धि, ऋण वितरण सहित धान खरीदी पंजीयन, एग्री स्टैक आईडी, ईआरपी में सदस्यों की ई-केवाईसी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी सदस्यों एवं कृषकों को दी गई। बैठक में समिति की आगामी कार्ययोजना एवं अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों का आधार ई-केवाईसी कराया गया। इस दौरान कृषकों से संबंधित सहकारी समिति की सेवाओं एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी जानकारी साझा की गई।

मौके पर प्राधिकृत अधिकारी रूपसिंह सिन्हा ने कहा कि समिति का उद्देश्य कृषकों को सहकारी व्यवस्था से जुड़ी सुविधाओं का समय पर लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सदस्यों से आवश्यक दस्तावेज एवं ई-केवाईसी संबंधी प्रक्रिया पूर्ण रखने तथा समिति की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। वार्षिक आमसभा में जिला सहकारी बैंक क ब्रांच मैनेजर आर. एस. सिन्हा, समिति प्रबंधक भूषणलाल वर्मा, सरपंच अमित अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे, इस अवसर पर अंकित शुक्ला, संतोष मार्कण्डेय, राकेश कुमार, जयंत सिन्हा, सुरेश कुर्रे, नीलकंठ साहू, नरेन्द्र साहू, हुबलाल सिन्हा, कमलेश मटियारा, बोधन साहू, टिकेश्वर सिन्हा एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *