जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग ने वकीलों से दुर्ग हत्याकांड आरोपी के पक्ष में पैरवी नहीं करने की अपील की…

दुर्ग/ जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग ने उरला क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची के साथ हुई निर्मम हत्या और दुष्कर्म की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, सभी अधिवक्ता साथियों से आरोपी के पक्ष में पैरवी नहीं करने की अपील की है। संघ के महासचिव रविशंकर सिंह ने इस संबंध में जारी अपील में कहा कि इस मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना से पूरा अधिवक्ता समुदाय आहत है।

उन्होंने कहा कि 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ जो वीभत्स कृत्य हुआ है, उसमें आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट किया है कि न्याय की भावना के अनुरूप समाज में गलत संदेश न जाए, इसलिए आरोपी के पक्ष में कोई भी अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा।

गौरतलब है कि घटना के बाद से जिलेभर में आक्रोश का माहौल है और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *