सेजस बेल्हारी की बालिकाओं ने जीता जिला स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता का प्रथम स्थान

सेजस बेल्हारी की बालिकाओं ने जीता जिला स्तरीय रस्साकसी प्रतियोगिता का प्रथम स्थान

जामगांव आर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पाटन ब्लॉक के ग्राम सेलूद में आयोजित जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में सेजस बेल्हारी की बालिकाओं की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रस्साकसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा एवं मंचासीन अतिथियों ने टीम में शामिल विजेता छात्राओं टोमेश्वरी,जानकी,सोनाली,तामेश्वरी, वाणी,नूतन,पायल एवं रुद्राणी को विनर कप एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य वाय. के. साहू एवं एसएमडीसी अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने विजेता टीम की सभी बालिकाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्राओं की यह सफलता पूरे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है तथा इससे अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *