खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग का पाटन में भव्य आयोजन — सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा करेंगे अध्यक्षता,साइक्लिंग प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

पाटन। खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत “खेलो इंडिया अस्मिता साइक्लिंग लीग” का आयोजन 8 नवंबर 2025, शनिवार को पाटन (जिला दुर्ग) में किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 8 बजे रेस्ट हाउस के पास से प्रारंभ होगा। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की साइक्लिंग प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे विजय बघेल, सांसद लोकसभा दुर्ग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा करेंगे। आयोजन में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य कल्पना नारद साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक और राजेश चंद्राकर शामिल होंगे। खेल जगत से बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष एस. नंदनवार, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह तथा मां शारदा एजुकेशन सोसाइटी के डायरेक्टर पवन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि फिट इंडिया और बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों को भी गति प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *