पाटन में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण संपन्न, पटवारियों को दिए गए जनगणना कार्य के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

पाटन में जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण संपन्न, पटवारियों को दिए गए जनगणना कार्य के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

पाटन, 29 जुलाई 2026। आगामी जनगणना की तैयारियों को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला जनगणना हस्तपुस्तिका प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में तहसील ग्रामीण पाटन के पटवारियों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं एवं जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना मास्टर ट्रेनर हिरेन्द्र सिन्हा ने जनगणना कार्य की प्रक्रिया, अभिलेख संधारण, आंकड़ों के संकलन तथा जिला जनगणना हस्तपुस्तिका निर्माण के विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्रुटिरहित एवं समयबद्ध कार्य करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में अनुविभागीय जनगणना चार्ज अधिकारी उत्तम ध्रुव, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी पवन ठाकुर सहित सभी फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया, जिससे वे आगामी जनगणना कार्य को अधिक दक्षता और प्रभावशीलता के साथ संपन्न कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *