दुर्ग जिले में कांग्रेस संगठन को धार देने जुटे नेता, मंडल और सेक्टर संरचना को लेकर बैठक आयोजित

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से मंडल एवं सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में दुर्ग (ग्रामीण) जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी ब्लॉक अध्यक्षों व प्रभारियों को आमंत्रित किया गया।।बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी और पूर्व केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की उपस्थिति में संगठनात्मक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कांग्रेस की जमीनी मजबूती हेतु रणनीति तय की गई।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ताकि कांग्रेस की नींव और अधिक मजबूत हो। साथ ही, आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैयार करने पर बल दिया गया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पाटन प्रभारी आशीष वर्मा, कुम्हारी प्रभारी कौशल चंद्राकर, भिलाई-चरौदा प्रभारी अश्वनी साहू, प्रदेश सचिव अय्यूब खान, जामगांव-आर प्रभारी अशोक साहू, दुर्ग ग्रामीण प्रभारी कैलाश नाहटा, अहिवारा ग्रामीण प्रभारी राजीव गुप्ता, अहिवारा नगर प्रभारी करीम खान, जामुल प्रभारी दानेश्वर साहू, धमधा प्रभारी ओनी महिलांग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ब्लॉक अध्यक्षों में महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, प्रदीप चंद्राकर, शिवकुमार वर्मा, हीरा वर्मा, प्रमोद राजपूत और शमशेर कुरैशी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *