पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा सोमवार को रेस्ट हाउस पाटन में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रनायक और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर एवं अतिथियों द्वारा डॉ. मुखर्जी जी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंडता का प्रतीक है।
मंडल उपाध्यक्ष हर्ष भाले ने डॉ. मुखर्जी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों और संघर्षों की चर्चा की। उपाध्यक्ष हरिशंकर साहू ने स्वतंत्र भारत में मुखर्जी जी के मंत्री काल और उनके योगदान को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने डॉ. मुखर्जी को भारतीय जनसंघ का संस्थापक बताते हुए संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की उनकी नीति पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान कश्मीर से लेकर बंगाल तक राष्ट्र की अखंडता के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सदस्यों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कृष्ण कुमार साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष टीकाराम देवांगन ने किया।
कार्यक्रम में जिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष हर प्रसाद आडिल, टामन लाल साहू, अर्जुन साहू, केशव बंछोर, खेमिन साहू, किरण सोनवानी, पार्षद संगीता धुरंधर,किरण बंछोर ,गोरेलाल श्रीवास,मिलन देवांगन,टीकाराम देवांगन, शुभम् सोनवानी ,विजय बंछोर, देवेंद्र ठाकुर , प्रकाश बिजौरा,सन्नी अवधेश ठाकुर ,संतोष वर्मा , सुरेश निषाद, सुनील वर्मा समेत अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।